Posts

विश्वकमीॅय वैदिक अग्नि प्रकट अरणि यंत्र और अग्नि परिचय

Image
विश्वकमीॅय वैदिक अग्नि प्रकट अरणि यंत्र और अग्नि परिचय यज्ञ वेदी में माचिस या कंडी आदि से अग्नि प्रदीप्त ज्वलित नहीं की जाती।  यज्ञ के इतिहास विज्ञान पर हम आंशिक चर्चा करे। महावैज्ञानिक यज्ञ चर्चा का प्रारंभ "अरणि मंथन" से ही करते हैं। अरणि नामकरण अरणि के नामकरण की कथा रोचक है। किंतु उससे भी अधिक प्रिय कथा है उस युगल "उर्वशी और चक्रवर्ती पुरुरवा" के प्रणयन की जिनके पुत्र आयु के नाम से अरणि नाम प़डा ।  भारतीय संस्कृति में माचिस से लेकर लाइटर तक मॉडर्न इक्विपमेंट्स उपलब्ध होने के बावजूद आज भी विश्वकमीॅय वैदिक यज्ञ में अग्नि जलाने के लिए सदियों पुराना तरीका ही अपनाया जाता है। महायज्ञ में विश्वकमीॅय वैदिक ब्राह्मणों ने लकड़ी के बने यंत्र से आग उत्पन्न की जिसका यज्ञ में इस्तेमाल किया गया। इस यंत्र को अरणी कहा जाता है।  अरणी परिचय शमी (खेजड़ी) के वृक्ष में जब पीपल उग आता है। शमी को शास्त्रों में अग्नि का स्वरूप कहा गया है जबकि पीपल को भगवान का स्वरूप माना गया। यज्ञ के द्वारा भगवान की स्तुति करते हैं अग्नि का स्वरूप है शमी और नारायण का स्वरूप पीपल, ...

देवी महा शक्ति के लिए विश्वकर्मा जी द्वारा रचना निर्माण

Image
देवी महा शक्ति के लिए विश्वकर्मा जी द्वारा रचना निर्माण भारतीय वैदिक संस्कृति एक हाथ में शस्त्र तथा दूसरे हाथ में शास्त्र का संदेश देती है। वैदिक काल मे तत्कालिन भगवान विश्वकर्मा और ऋषि मुनियों ने दुष्टों के दमन हेतु आयुध निर्माण पद्धति को विकसित किया था। भारतीय संस्कृति में सदैव ‘बहुजन हिताय एवं बहुजन सुखाय’ का सिद्धान्त विद्यमान रहा है। विश्वकर्मा साहित्य भारत द्वारा अनेक विषय पर लेख आप सभी पढ़ चुके हैं हमारा उद्देश्य मात्र एक ही है कि विश्वकर्मा वंशी के जन-जन तक यह साहित्य द्वारा प्रगतिशील जागरुकता आए और उल्लेखनीय जानकारी प्राप्त हो सके। प्रभु विश्वकर्मा जी द्वारा और उनके वंशागत द्वारा अनेक रचनाएं निर्माण कार्य हुए हैं। विश्वकर्मा जी द्वारा समस्त देवी शक्ति के अनेक रूपों अवतारों के लिए भी आयुध और शस्त्रो की रचना हुयी है। जब जब सृष्टि पर आपत्ति के समय देवी शक्ति द्वारा असुरों और दुष्टों का संहार हुआ था। सभी युद्धो मे शस्त्र - आयुध की जरूरत के समय प्रभु विश्वकर्मा द्वारा निर्माण किए गए थे और देवी शक्तियों को प्रदान किए गए थे। साथ ही देवी शक्तियों के आभूषणों अलंकारों और उनक...

बेल मेटल शिल्पकला

Image
प्राचीन शिल्पकला बेल मेटल शिल्पकला विश्वकर्मा समाज पहले से ही हस्तघडित उद्योग से जुड़ा हुआ है प्राचीन काल में उपयोग होने वाले हस्त से बनाए कला कृति शिल्प और बेजोड़ बेनमून शिल्प कुछ कुछ जगह आज भी कार्यरत देखने को मिल रही है  विश्वकर्मा समाज एक कार्यशील समाज हे उनके जीवन निर्वाह का साधन ही किसी न किसी तरह की कला से जुड़ा हुआ है आज बात करते हैं ऐसे ही एक अनमोल कला की जो अद्भुत और प्राचीन काल से चली आ रही है  छत्तीसगढ़ के अनेक क्षेत्रों में बेल मेटल शिल्प का कार्य होता आया है बेल मेटल शिल्प आदिकाल से हड़प्पा मोहनजोदड़ो सभ्यता के समय भी इस प्रकार के शिल्पों का प्रमाण मिला है इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि यह शिल्प अत्यधिक प्राचीनतम है। इस शिल्प में कासा एवं पीतल को मिलाकर बेलमेटल की मूर्तियां बनाई जाती है बेल मेटल शिल्प बनाने में भूसा मिट्टी का मॉडल बनाते हैं। मॉडल में चिकनी मिट्टी का लेप करते हैं उसके पश्चात रेत माल पेपर से साफ करते हैं पुनः चिकनी मिट्टी से लेप करते हैं उसके पश्चात मोम के धागे से मॉडल पर डिजाइन बनाई जाती है तथा मॉडल में प्लेन मोम लगाया जाता है मोम के ...

मय विश्वकर्मा

Image
मय विश्वकर्मा मय या मयासुर, कश्यप और दुन का पुत्र, नमुचि का भाई, एक प्रसिद्ध दानव है। यह ज्योतिष तथा वास्तुशास्त्र का आचार्य था। मय विश्वकर्मा (मय दानव) को मयासुर भी कहते हैं। यह बहुत ही शक्तिशाली और मायावी शक्तियों से संपन्न था। मत्स्यपुराण में अठारह वास्तुशिल्पियों के नाम दिए गए हैं, जिनमें देवशिल्पी विश्वकर्मा और मय दानव का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। कहते हैं कि यह आज भी जीवित है।  यह भी कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश का मेरठ शहर भी मय दानव ने बनाया और बसाया था। मय दानव के संबंध में बहुत सी ऐसी रोचक बातें जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे। अद्भुत वास्तुकार : विश्‍वकर्मा देवताओं के तो मय दानव असुरों के वास्तुकार थे। मय दानव हर तरह की रचना करना जानता था। मय विषयों का परम गुरु है। कहते हैं कि उस काल की आधी दुनिया को मय ने ही निर्मित किया था। ऐसा माना जाता है कि वह इतना प्रभावी और चमत्कारी वास्तुकार भी थे कि अपने निर्माण के लिए वह पत्थर तक को पिघला सकता थे । महत्वपूर्ण निर्माता :  मयासुर ने दैत्यराज वृषपर्वन् के यज्ञ के अवसर पर बिंदुसरोवर के निकट एक विलक्ष...

अनंत विश्वकर्मा स्वरूपा

Image
अनंत विश्वकर्मा स्वरूपा *पृथ्वी वायु जल अग्नि आदि आकाशा,* *पंचमहाभूतो मे देव विश्वकर्मा समाता,* *वेद पुराण ग्रंथ प्रकाश प्रखर सुक्ताना,* *अति मनमोहक छवि तुम्हरी विज्ञाना,* *दर्शन महि आवे तेरस पावन तुम्हारा,*  *भजन कीर्तन अखंड धुन धरे सुराला,* *पावन प्रतिबिंब मुरत अदभुत विशाला,*  *कमंडल वेद सूत्र शिर स्वणॅ मुकुट धराला,*  *इन्द्रप्रस्थ वृंदावन दारुकवने मोहक बसाया,*  *यमपुरी कुबेरपुरी वरुणपुरी रचाये विशेषा,*  *मनु मय त्वष्टा शिल्पी देवज्ञ पुत्र वास्तुज्ञा,*  *कला आयुध रचे अनंत काल समाया,*  *संज्ञा बहिॅस्मति रिद्धि-सिद्धि पुत्री आत्मजा,*  *सूर्य गणनायक प्रियव्रत तुम्हारे जामाता,* *यज्ञ हवन शिल्प भौवन यज्ञात्मा सवॅशा,* *स्तुति वंदना स्तवन गाए भजे धरी ध्याना,* *प्रणेता संचालक तुम्हीं मंत्रद्रष्टा विश्वाना,*  *विश्वकर्मा जपे मयुर, साहित्य प्रचार समधमाॅ,* ©️ रचनाकार - मयूर मिस्त्री विश्वकर्मा साहित्य भारत

विश्वकर्मा यज्ञ

Image
विश्वकर्मा यज्ञ  अनेक पर्वों और अनेक तीर्थस्थलो पर ज्ञानयज्ञ करते रहने की परम्परा दिधॅद्रष्टि वाले ऋषिओ ने चालू की है।  धार्मिक और सामाजिक विपत्तिओ को नष्ट करने के लिए वाजपेय यज्ञ होते थे। विपन्नतास्तु धामिॅक्य सामाजिक्योऽपि ता समाः । अभूतकतुॅ निरताश्र्व वाजपेयेष्टियोजना  ।। इसमे अग्निहोत्र उपरांत ज्ञानयज्ञ की प्रधानता रहती है। कुंभमेले का भी ऎसे ही प्राणवान सम्मेलन के भाती आयोजन करने मे आया था।  देवसंस्कृति मे धमाॅनुष्ठान के साथ सामूहिक यज्ञो का महत्व होता है।  स्कंध पुराण में यज्ञ भगवान के अवतार का वर्णन मिलता है।  यज्ञ पुरूष का भी अवतार परमात्मा ने लिया है।  स्वयंभू मनवन्तर में देवताओ की शक्ति क्षीण हुयी और संसार में सर्वत्र घोर अव्यवस्था फैली थी। ये विपत्तिओ और कष्टों के निवारण के लिए भगवान ने यज्ञ पुरुष का अवतार लिया था।  महर्षि रुचि की पत्नी आकृति के वहा जन्म लिया।  उन्होने समग्र संसार में लुप्त हो चुकी अग्निहोत्र की प्रथा को पुनः जीवित किया। सर्वत्र यज्ञ होने लगे थे। वास्तव में वेद मंत्रों और यज्ञ मंत्रों और यज्ञ शक्ति इतनी...

मे शिल्पी मुझे मेरे श्री राम मिले हैं.....

Image
जय जय श्रीराम मे शिल्पी मुझे मेरे श्री राम मिले हैं..... हो रहा साकार , मंदिर श्री हरि आकार मिले है, मनाओ दिवाली, मुझे अवध में श्रीराम मिले है, मे शिल्पी मुझे मेरे श्री राम मिले हैं..... रख दे शिल्प, सृजन का मुझे अवसर मिला है, चमक रहे बंशीपहाड़ , तराशे पत्थर मे श्रीराम मिले है, मे शिल्पी मुझे मेरे श्री राम मिले हैं..... सरयू धारा को, तरंग-तरंग राम मंत्र मिले है, भजे तुलसीदास , चौपाईयो मे मुझे श्रीराम मिले हैं, मे शिल्पी मुझे मेरे श्री राम मिले हैं..... रोशनी चमक रही, उजालों मे दशरथ नंदन मिले हैं, हो रहा शंखनाद , गूंज गूंज अवधनाथ मिले हैं, मे शिल्पी मुझे मेरे श्री राम मिले हैं..... अविरत भक्ति मे , शबरी, जटायु, हनुमान मिले हैं, रचित रामसेतु, नल-नील मे विश्वकर्मा मिले हैं, मे शिल्पी मुझे मेरे श्री राम मिले हैं..... वंदन अविनाशी, अभिनंदन सह संघर्ष श्रीराम मिले हैं,  मुख-मुख स्मित बरसे, राजतिलक मे श्रीराम मिले हैं,  मे शिल्पी मुझे मेरे श्री राम मिले हैं..... श्रीराम मंदिर के शिलान्यास प्रसंग में काव्य रचना काव्य रचना - ©️मयूर मिस्त्री